Sonipat News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती पर किया पौधरोपण
गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वाल्मीकि मंदिर में पौधरोपण भी किया गया। देवेंद्र कौशिक ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 20:29 IST
Sonipat News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती पर किया पौधरोपण #SaplingsPlantedOnTheBirthAnniversaryOfTheBharatiyaJanaSanghFounder. #SubahSamachar
