Kaithal News: पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को बांटे पौधे

पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूण्डरी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यार्थियों को 310 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा पौधरोपण के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी अपनी जिम्मेदारी समझकर करे। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से बचाव का सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण है। इस माैके पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय, सुरेन्द्र कुमार,अजय शर्मा,सन्दीप कुमार, प्रदीप कुमार, बृजेश टाया , गुरमीत सिंह, रवि कुमार जैसमीन आदि उपस्थित थे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 03:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को बांटे पौधे #SaplingsDistributedToStudentsForEnvironmentalConservation. #SubahSamachar