संस्कृति संसद: काशी में जुटेंगे 3000 साधु-संत, बलूच प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे; मनुस्मृति व जेन-जी के लिए संवाद
काशी में तीन से पांच नवंबर तक होने वाली छठवीं संस्कृति संसद में देशभर के करीब तीन हजार साधु-संत जुटेंगे। इनमें विद्वान, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, युवा और कलाकारों के साथ बलूचिस्तान के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बलूचिस्तान की आजादी के मुद्दे पर मंथन के साथ आगे की रणनीति और रोडमैप तैयार की जाएगी।। रॉ के पूर्व निदेशक एनके सूद भी अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी आ सकते हैं। मुख्य आयोजन से पहले दो नवंबर को अपराह्न तीन बजे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में महारुद्राभिषेक होगा। अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्री काशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में गंगा महासभा की ओर से संस्कृति संसद का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक विविध प्रतियोगिताएं होंगी। कला प्रदर्शनी लगेगी। मुख्य आयोजन तीन से पांच नवंबर तक सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 23:23 IST
संस्कृति संसद: काशी में जुटेंगे 3000 साधु-संत, बलूच प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे; मनुस्मृति व जेन-जी के लिए संवाद #CityStates #Varanasi #SanskritiSansad #VaranasiNews #Kashi #RudrakshConventionCentre #3000Saints #BalochRepresentatives #Balochistan #SubahSamachar
