Sanskrit Board Exam: पहले दिन की परीक्षा में व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने उलझाया, 585 ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड की तर्ज पर बृहस्पतिवार से 12 केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 585 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। छात्रों ने बताया कि परीक्षा में व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने उलझा दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 12 केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा थी। दोनों पालियों की परीक्षा समय से शुरू हुई। किसी भी कक्षा और पाली में कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में 1365 में से 1124 ने परीक्षा दी और 241 ने छोड़ दी।कक्षा 11वीं में 1590 में से 1307 ने परीक्षा दी और 283 ने छोड़ दी। कक्षा 12वीं में 1110 में से 1049 ने परीक्षा दी और 61 अनुपस्थित रहे। पेपर होने के बाद सभी कॉपियां कंप्यूटर कक्ष में सील कर भेजवाई गईं। इस दौरान बोर्ड की ओर से गठित सचल दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं छात्रों ने बताया कि अनिवार्य संस्कृत विषय में गद्य-पद्य का हिंदी अनुवाद, व्याकरण, शब्द-रूप, धातु-रूप, संस्कृत अनुवाद, और सूक्तियों की व्याख्या से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने थोड़ा उलझा दिया। इससे पेपर करने में समय लग गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sanskrit Board Exam: पहले दिन की परीक्षा में व्याकरण और सूक्तियों की व्याख्या ने उलझाया, 585 ने छोड़ी परीक्षा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #SanskrtiBoardExam #UpNews #SubahSamachar