Kullu News: संजय बने बिजलेश्वर युवक मंडल के प्रधान

सर्वसम्मति से चुनी मंडल की कार्यकारिणीसंवाद न्यूज एजेंसीखराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू मुख्यालय से सटी खराहल घाटी के थासीभ्रा गांव में बिजलेश्वर युवक मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया। इसमें संजय कुमार को अध्यक्ष, रोहित को उपाध्यक्ष, पुनीत को सचिव और मोहित को वित्त सचिव नियुक्त किया गया। इससे पहले बैठक में युवाओं को खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनहित के कार्यों से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि युवक मंडल आगामी समय में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करेगा। बिजलेश्वर युवक मंडल थासीभ्रा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि परंपराओं को संरक्षित रखने और समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। इस दौरान पदम सिंह, नरेश कुमार, चुनीलाल, उत्तम चंद, नरेंद्र कुमार और सुमित मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: संजय बने बिजलेश्वर युवक मंडल के प्रधान #SanjayBecameTheHeadOfBijleshwarYouthClub #SubahSamachar