Ambala News: नहीं बंटा सफाई कर्मचारियों का प्रोत्साहन, 29 में से 5 निकायों ने जारी किया फंड
वैभव शर्माअंबाला। राज्य सरकार की ओर से नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के प्रोत्साहन पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन धरातल पर इसकी तस्वीर चिंताजनक है। स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की 29 नगर निकायों की सूची तैयार की गई थी, लेकिन इनमें से महज पांच निकायों ने ही कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी। यह खुलासा शहरी स्थानीय निकाय विभाग और स्वच्छ भारत मिशन के नए आंकड़ों से हुआ है। 29 में से 24 निकायों में अब तक शून्य भुगतान है। प्रशासनिक सुस्ती के कारण अधिकांश निकायों ने अभी तक अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया है।-----------रोहतक और गुरुग्राम जैसे बड़े शहर भी पिछड़े यहां तक कि 12,000 की शीर्ष स्लैब (शीर्ष 25 प्रतिशत) में आने वाले बड़े नगर निगमों और निकायों ने अपने कर्मचारियों को एक रुपया भी जारी नहीं किया है। रोहतक, करनाल, गुरुग्राम, हिसार, पानीपत, अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर जैसे प्रमुख निकाय प्रोत्साहन जारी करने के मामले में पिछड़े हुए हैं। इन सभी 9 प्रमुख शहरों में पात्र कर्मचारियों को जारी की गई राशि शून्य दर्ज है।-------------इन 5 निकायों ने वितरित की प्रोत्साहन राशि -फतेहाबाद : 136 सफाई कर्मचारियों को कुल 12,24,000 जारी किए।नारायणगढ़ : 34 कर्मचारियों को 1,53,000 का भुगतान किया।समालखा : 60 कर्मचारियों को 5,40,000 जारी किए।सोहना : 167 कर्मचारियों को 19,89,000 की राशि दी गई।असंध : 49 कर्मचारियों को 1,10,250 का आंशिक/नियमानुसार भुगतान मिला।-----------यह है नियमराज्य सरकार के आदेश के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप 25 प्रतिशत में रहने वाली निकायों के कर्मचारियों को 12,000 प्रति वर्ष और अगली 25 प्रतिशत श्रेणी की निकायों के कर्मचारियों को 9,000 प्रति वर्ष देने का प्रावधान है। यह राशि नियमित, पालिका रोल, एचकेआरएनएल और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 4 त्रैमासिक किस्तों में दी जानी है। --------------यूनियनों में रोष, जल्द कार्रवाई की मांग29 में से 24 निकायों बहादुरगढ़, कलानौर, रानियां, चरखी दादरी, नीलोखेड़ी, झज्जर आदि में प्राेत्साहन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी संघों में गहरा असंतोष है। विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि बाकी बची सभी निकायें जल्द से जल्द अपनी रिपोर्टिंग पूरी करें और कर्मचारियों को उनकी प्रोत्साहन राशि वितरित करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 03:28 IST
Ambala News: नहीं बंटा सफाई कर्मचारियों का प्रोत्साहन, 29 में से 5 निकायों ने जारी किया फंड #SanitationWorkers'IncentiveNotDistributed;Only5OutOf29CivicBodiesReleasedFunds. #SubahSamachar
