सफाई व्यवस्था को बनाया जाए और अधिक प्रभावी : संयुक्त आयुक्त
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम का विशेष अभियानसंवाद न्यूज एजेंसीमानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहा है। नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त पुनीत ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर-8 में सड़क पर चल रहे सफाई कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में कचरा जमा न होने पाए और नियमित रूप से सफाई कार्य जारी रहें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन स्तर के लिए जरूरी है। इसलिए नगर निगम की प्राथमिकता है कि क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था लगातार मजबूत बनी रहे। निगम की ओर से गांवों, सेक्टरों और प्रमुख सड़कों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके तहत क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना और लोगों को गंदगी से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।----------------स्वच्छता और हरियाली पर जोरमानेसर। केंद्र सरकार के जनसेवा के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मानेसर नगर निगम द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने तथा फोर बीन (चार डिब्बे) प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन रविवार को सेक्टर-82 स्थित टाउन स्क्वेयर मार्केट और सेक्टर-90 के स्फायर मॉल में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक और गीतों के जरिये बताया कि घरों में ही कूड़े का सही तरीके से पृथक्करण करना कितना जरूरी है। उन्होंने लोगों को गीले कचरे, सूखे कचरे, ई-वेस्ट और अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग रखने के फायदे भी बताए। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 19:05 IST
सफाई व्यवस्था को बनाया जाए और अधिक प्रभावी : संयुक्त आयुक्त #SanitationSystemToBeMadeMoreEffective:JointCommissioner #SubahSamachar
