Mandi News: संघनेई पंचायत की टंकी बनी शराबियों का अड्डा
यापेयजल टंकी पर दारू दरबार, ग्रामीणों ने उठाए विकास कार्यों पर सवालसरकारी धन की बर्बादी का आरोप, पंचायत और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगीसंवाद न्यूज एजेंसी |घनारी (ऊना)। संघनेई पंचायत में पेयजल सुविधा के लिए बनाई गई पानी की टंकी अब विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आम लोगों की सुविधा के लिए तैयार की गई यह टंकी शराबियों का अड्डा बनकर रह गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी के पास दिनभर शराब पीने वालों की आवाजाही रहती है। यहां कपड़े धोने और शराब पीने के बाद जूठे बर्तन साफ करने जैसी गतिविधियां भी खुलेआम हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सुविधा से गांववासियों को लाभ मिलना चाहिए था, उसका दुरुपयोग हो रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग और पंचायत प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े संजीव, राकेश और हैप्पी ने मामले को सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी सही ढंग से नहीं हो रही, जिससे जनसुविधाएं बदहाल हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो यह मामला पंचायत चुनावों में भी बड़ा मुद्दा बन सकता है।उधर, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेटली ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है और जल्द ही इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 16:45 IST
Mandi News: संघनेई पंचायत की टंकी बनी शराबियों का अड्डा #SanghneiPanchayat'sTankHasBecomeADenOfAlcoholics. #SubahSamachar
