Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संदीप सैनी सम्मानित

रादौर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की ओर से पांवटा में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी को सेवा, संगठन मजबूत बनाने और युवाओं के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।दिलबाग सिंह सैनी ने कहा कि संदीप सैनी की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका रही है। संदीप सैनी ने समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से जारी रखने और युवा पीढ़ी को शिक्षित, संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए संदीप सैनी सम्मानित #SandeepSainiHonoredForHisOutstandingServiceWork #SubahSamachar