Meerut News: सकौती चीनी मिल के नए प्रधान प्रबंधक बने संदीप पंवार

दौराला। आईपीएल समूह की सकौती चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर संदीप पंवार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मिल परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पदभार संभाला। उन्होंने किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कही। सकौती चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार का स्थानांतरण महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित चीनी मिल में हो गया है। उनके स्थान पर वहां से स्थानांतरित होकर आए संदीप पंवार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद संदीप पंवार ने कहा कि प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार चीनी मिल में मरम्मत और रखरखाव कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि आगामी पेराई सत्र निर्धारित समय पर शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं, स्थानांतरित प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सकौती चीनी मिल के नए प्रधान प्रबंधक बने संदीप पंवार #SandeepPanwarBecomesTheNewChiefManagerOfSakautiSugarMill #SubahSamachar