Hathras News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सनाया ने स्वर्ण पदक जीता
कोलकाता में आयोजित केएआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 13 वर्षीय सनाया यादव ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। सनाया ने सब-जूनियर (52 प्लस किलोग्राम) भार वर्ग में बेहतरीन खेल और तकनीक का प्रदर्शन कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी मात देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह सहपऊ में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास यादव की बेटी हैं। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर उनके सफलता प्राप्त करने से परिवार बेहद प्रसन्न है। परिजन ने कहा कि सनाया की यह जीत क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:31 IST
Hathras News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सनाया ने स्वर्ण पदक जीता #HathrasNewscarateChampionshipsportsNews #SubahSamachar
