Panipat News: आज यहां बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए वीरवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस के टी-1 और टी-एफ के 11 केवी सुमित मान, पीटीपीएस, मतलौडा, सुताना, कालखा और खुखराना में सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी छाजपुर के 11 केवी सनौली, नवादापार, कुराड़ फार्म, शिव शेरा इंडस्ट्रीज, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, धनसौली, पीर बाबा और नवादापार में सुबह साढे पांच बजे से साढे नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 400 केवी बीबीएमबी के 11 केवी डोढपुर, नरायणा, शिव सिलिंडर, मनाना और ग्वालडा में सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी गोहाना रोड के अमर भवन चौक, महाजन मौहल्ला, जैन मौहल्ला, हनुमान मंदिर वाली गली, बड़ी पहाड़, इंसार बाजार और अमर भवन चौक में सुबह दस बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 04:23 IST
Panipat News: आज यहां बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति #SamvadNewsAgency #SubahSamachar
