Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ

अक्सर जब फोन चोरी होता है, तो हैकर्स उसे अनलॉक करने के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। सैमसंग का नया 'इनएक्टिविटी रिस्टार्ट' फीचर इसी खतरे को भांप लेता है। अगर आपका गैलेक्सी फोन 72 घंटों (3 दिन) तक लॉक रहता है और उसे एक बार भी सही तरीके से अनलॉक नहीं किया जाता, तो फोन अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा। रीस्टार्ट होने से क्या होगा फायदा जैसे ही फोन रीस्टार्ट होता है, वह "बिफोर फर्स्ट अनलॉक" मोड में चला जाता है। इस मोड में आपका सारा डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्ट (कोड में सुरक्षित) हो जाता है। जब तक आप अपना पिन, पासवर्ड या बायोमेट्रिक्स नहीं डालेंगे, तब तक ऐप्स के नोटिफिकेशन, कॉल करने वाले की जानकारी और यहां तक कि अलार्म भी छिपे रहेंगे। अगर आपके सिम कार्ड पर लॉक लगा है, तो उसे भी दोबारा खोलना होगा। यह ठीक वैसा ही है जैसे एपल ने हाल ही में अपने iOS 18.1 में दिया था और गूगल ने भी अपने प्ले सर्विसेज अपडेट में इसे शामिल किया है। कैसे ऑन करें यह सेटिंग अगर आपके पास सैमसंग का लेटेस्ट अपडेट वाला फोन है, तो आप इसे आसानी से चालू कर सकते हैं: फोन की Settings में जाएं। Security and Privacy पर क्लिक करें। इसके बाद More security settings में जाएं। यहां आपको Inactivity restart का विकल्प दिखेगा, इसे On कर दें। किन फोन्स को मिला है यह अपडेट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फरवरी 2026 के सुरक्षा पैच के साथ रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपके पास Galaxy S25 सीरीज (One UI 8.5 बीटा) या Galaxy Z Fold 7 (One UI 8) है, तो आपको यह फीचर मिल चुका होगा या जल्द ही मिल जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ #TechDiary #National #SamsungGalaxySecurity #Samsung #TechNewsHindi #SubahSamachar