Haridwar News: पनीर, दूध समेत तीन खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल
हरिद्वार। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए सैंपलिंग और चेकिंग अभियान जारी रहा। टीम की ओर से तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भरे गए।जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया जा रहा है। बुधवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ओर से अभियान चलाया गया।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में हरकी पैडी, खड़खड़ी व बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबे और डेरियों का निरीक्षण किया गया। इनसे प्रयोगशाला जांच के लिए पनीर, दूध और प्रिपेयर्ड फूड का एक-एक सैंपल लिया गया। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों का सुनकर निस्तारण भी किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:02 IST
Haridwar News: पनीर, दूध समेत तीन खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल #SamplesCollectedForThreeFoodItems #IncludingPaneerAndMilk. #SubahSamachar
