UP: 101 करोड़ के सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, शाहजहांपुर का सहायक नगर आयुक्त पकड़ा; पूरी कहानी

संभल कोतवाली पुलिस ने संभल पालिका के तत्कालीन ईओ व वर्तमान में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद रोड पर ग्राम सभा की कब्जा की गई 101 करोड़ रुपये की जमीन मामले में हुई है। आरोपी ने पालिका का ईओ रहते हुए हाईकोर्ट में दाखिल याचिका को वापस ले लिया था। इसके बाद भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया और बंदरबांट किया गया। इस मामले में कुल 32 आरोपी बनाए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 13:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 101 करोड़ के सरकारी जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, शाहजहांपुर का सहायक नगर आयुक्त पकड़ा; पूरी कहानी #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Sambhal #SambhalLandScam #SubahSamachar