अशांत और इनसिक्योर हैं सुनील पाल , समय रैना ने कॉमेडियन पर कसा तंज; कपिल शर्मा को लेकर कही ये बात
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद समय रैना ने पिछले दिनों अपने स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल समय रैना स्टिल अलाइव से जोरदार वापसी की है। अपने इस वीडियो में समय ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने उनके इस मुश्किल वक्त में उन पर तंज कसने वालों और उनकी आलोचना करने वालों पर भी पलटवार किया। जिसमें मुकेश खन्ना, बी प्राक और सुनील पाल जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। अब एक बार फिर समय रैना ने सुनील पाल के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने सुनील पाल को हताश और इनसिक्योर बताया है। सुनील पाल में कुंठा है चलचित्र टॉक्स के साथ बातचीत के दौरान समय रैना से सुनील पाल के बारे में पूछा गया। इस पर समय ने कहा कि मैं सुनील पाल के बारे में नहीं सोचता। मैंने अपने जीवन में बहुत जल्दी एक बात सीख ली थी कि अगर कोई दूसरों के बारे में बुरा-भला कह रहा है, तो वह किसी परेशानी से गुजर रहा है। मुझे बुरा नहीं लगता; बल्कि अगर वह मेरे बारे में बात कर रहा है तो बेहतर है। कोई बात उसे परेशान कर रही है, कोई असुरक्षा है, उस आदमी को मानसिक शांति नहीं है और मुझे उसके लिए बुरा लगता है। जिस व्यक्ति को मन की शांति होती है, वह दूसरे की मन की शांति भंग करना पसंद नहीं करता। शायद उसमें कुछ कुंठा है, मैं उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। सुनील पाल एक यादगार किरदार थे, हालांकि राजू श्रीवास्तव उनसे बेहतर थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:29 IST
अशांत और इनसिक्योर हैं सुनील पाल , समय रैना ने कॉमेडियन पर कसा तंज; कपिल शर्मा को लेकर कही ये बात #Entertainment #International #National #SamayRaina #SunilPal #KapilSharma #IndiasGotLatent #SamayRainaOnSunilPal #SamayRainaBlastsOnSunilPal #SunilPalCriticiseSamayRaina #SamayRainaStillAlive #SamayRainaComeback #SamayRainaBackInAction #SubahSamachar
