Bihar: खाकी पर लगा 'दाग', ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में टल्ली थे दरोगा जी!; हंगामे के बाद जांच शुरू

समस्तीपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव में डायल 112 की टीम पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने विरोध किया तो कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाने की कोशिश की, जिसके बाद इलाके में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, डायल 112 की गश्ती टीम शनिवार देर रात बथुआ बुजुर्ग गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों को पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर शक हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीम में शामिल एसआई विनोद कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। विरोध पर भड़के ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी को घेर लिया और मामले की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों को दी। शराबबंदी कानून पर उठे सवाल बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर नशे में होने के आरोप ने शराबबंदी कानून और पुलिस व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन पुलिसकर्मियों पर शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी है, वही अगर नियमों की अनदेखी करें तो आम जनता का भरोसा कमजोर होता है। ये भी पढ़ें- Bihar News : भाजपा ने तेजस्वी यादव की बड़ी प्रशंसक को साथ जोड़ा, 26 मई को मिलन; अमर उजाला ने पहले बताया था जांच में जुटे अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर के ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं स्थानीय पार्षद ने भी इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 11:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: खाकी पर लगा 'दाग', ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में टल्ली थे दरोगा जी!; हंगामे के बाद जांच शुरू #CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #BiharNews #SamastipurNews #Dial112Controversy #BiharPoliceNews #MusrigharariNews #BiharLiquorBan #PoliceDrunkAllegation #SamastipurBreakingNews #BiharHindiNews #SubahSamachar