Bareilly News: लोकसभा में गूंजा बरेली के पेंशन घोटाले का मामला, सपा सांसद नीरज मौर्य ने उठाया मुद्दा
आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा में पूछे गए उनके सवाल से पेंशन योजनाओं में बड़े फर्जीवाड़े की परतें खुल गई हैं। उन्होंने पूछा था कि क्या बरेली और आंवला क्षेत्र में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जीवित लोगों को मृत दिखाते हुए विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में करीब 1.23 करोड़ रुपये के गबन की जानकारी सरकार को है। देश भर में ऐसे कितने मामले सामने आए हैं और भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था बनाई जा रही है सपा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने लिखित उत्तर में यह तो स्वीकार किया कि विधवा पेंशन योजना के तहत 51 फर्जी मामले पकड़े गए हैं। इनमें 18.02 लाख रुपये की पेंशन राशि वितरित की गई। सरकार ने यह भी बताया कि इन मामलों में पेंशन रोक दी गई है और वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मगर, 1.23 करोड़ रुपये के आरोप पर केंद्र सरकार ने सीधे जवाब देने के बजाय आंकड़ा घटाकर पेश किया। इससे पूरे मामले की गंभीरता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह भी नहीं बताया कि पिछले पांच वर्षों में देश भर में फर्जी पेंशन से संबंधित कुल कितने मामले पकड़े गए। कितनी धनराशि की रिकवरी हुई और दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 10:39 IST
Bareilly News: लोकसभा में गूंजा बरेली के पेंशन घोटाले का मामला, सपा सांसद नीरज मौर्य ने उठाया मुद्दा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PensionScam #BareillyPensionScam #MpNeerajMaurya #SubahSamachar
