Chamba News: सलूणी बाजार की नालियां उफान पर, सड़क बनी नाला

सलूणी (चंबा)। दिन : शनिवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : सलूणी। बाजार की सड़क किनारे बनी नालियां ब्लॉक हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। इस दौरान लोग संभल कर ही आवाजाही कर रहे हैं। गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान दिखे। सलूणी में विभिन्न विभागाें के कार्यालयों में लोग जब अपना कार्य करवा पहुंचे तो उन्हें इस परेशानी से गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि बाजार में नालियों की बदहाली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बाजार की मुख्य सड़क पर कचरे से जाम नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरी सड़क नाले का रूप ले चुकी है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण कचरा जमा हो गया है। इससे न सिर्फ बाजार में आने-जाने वाले सैकड़ो लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोेक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। नालियों को साफ करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।लोक निर्माण विभाग द्वार सड़क किनारे बनाई नालियां कचरे से भरी हैं जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई।- खेम राज, स्थानीयबच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। नालियों का पानी सड़क पर जमा रहता है। फिसलन इतनी होती है कि डर लगता है, कहीं बच्चा गिर न जाए। -विजय राणा, स्थानीय।यह बाजार की मुख्य सड़क है लेकिन हालत नाले से भी बदतर हैं। नालियां कचरे से भरी हैं, बदबू फैली रहती है। विभाग इन्हें दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। -पीयूष राणा, स्थानीयहालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बारिश में नालियां उफान पर आ जाती हैं और गंदा पानी सीधे सड़क पर फैल जाता है।-मनोज कुमार सलूणी मेंतालाब बनी नाली:

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 23:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: सलूणी बाजार की नालियां उफान पर, सड़क बनी नाला #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar