Delhi NCR News: सैलून संचालक की घर के पास पीट-पीटकर हत्या

-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, तीन हमलावरों ने लाठी डंडे से पीटा-मृतक का पर्स गायब, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात घर लौट रहे सैलून संचालक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 36 साल के विकास के रूप में हुई है। घर के कुछ दूरी पर ही तीन से चार हमलावरों ने उसपर हमला किया। खून से लथपथ विकास घर के पास आकर गिर गया। परिवार वालों ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। विकास अपने परिवार के साथ होलंबी खुर्द गांव में रहता है। परिवार में पिता, भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। उसके पिता रमेश चंद ने बताया कि विकास इलाके में सैलून चलाता है। वह रात में काम खत्म करने के बाद साढ़े दस और 11 बजे घर आता था। उसके भाई नितिन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह घर लौट रहा था। घर से सौ मीटर दूर तीन चार हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में वह घर के पास आकर गिर गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर उसे अस्पताल लेकर गई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। परिवार वालों ने गांव के ही बबलू, देव करण सहित कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस नामजद लोगाें की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। यूईआर-2 पर शव रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा : पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शव सौंप दिया। उसके बाद परिवार वाले होलंबी खुर्द के पास यूईआर-2 पर पहुंच गए। वहां बीच सड़क पर शव रखकर उनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार वाले विकास की हत्या करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बीच सड़क पर लोगों के जमा होने से वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी शव को लेकर वहां से गए और अंतिम संस्कार किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: सैलून संचालक की घर के पास पीट-पीटकर हत्या #SalonOwnerBeatenToDeathNearHisHome #SubahSamachar