Rajpal Yadav Case: हफ्ते भर बाद राजपाल की मदद को आगे आए सलमान, अजय देवगन से लेकर वरुण धवन तक ने दिया समर्थन

चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरा बॉलीवुड आगे आया है। एक दिन पहले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद की बात कही थी। उन्होंने बाकी इंडस्ट्री से भी ऐसे मुश्किल वक्त में राजपाल की मदद को आगे आने की अपील की थी। इसके बाद से ही सेलेब्स लगातार एक्टर की मदद को आगे आ रहे हैं। अब राजपाल यादव के मैनेजर ने जानकारी दी है कि सोनू सूद के अलावा सलमान खान और अजय देवगन सरीखे स्टार भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्टर के मैनेजर ने दी जानकारी स्क्रीन के साथ बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं ने अपना समर्थन दिया है। अभी मेरी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी मदद की बात कही है। इसके अलावा रतन नैन, वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए राजपाल ने दिल से सभी की सराहना की है। क्या जेल जाने से पहले किसी ने की मदद बातचीत के दौरान जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में आत्मसमर्पण करने से पहले मदद मांगी थी तो गोल्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है। इसकी सराहना की जानी चाहिए। सभी ने प्रतिबद्धताएं जताई हैं, लेकिन ऐसे सौदे रातोंरात नहीं होते।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 13:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajpal Yadav Case: हफ्ते भर बाद राजपाल की मदद को आगे आए सलमान, अजय देवगन से लेकर वरुण धवन तक ने दिया समर्थन #Bollywood #National #ChequeBounceCase #VarunDhawan #RajpalYadav #SalmanKhan #AjayDevgn #RajpalYadavFinancialSupports #RajpalYadavSupports #RajpalYadavCase #SubahSamachar