टाइट सिक्योरिटी के बीच टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचे सलमान, ओपनिंग सेरेमनी में की शिरकत; दिखा मस्ती भरा अंदाज

मंगलवार को टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान एक टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे भी नजर आए। कई दिनों बाद सलमान खान को मस्ती भरे अंदाज में देखा गया। उनके होंठ पर मुस्कान औ चेहरे पर चमक नजर आई। पिता की तबीयत ठीक हुई, सलमान के चेहरे पर लौट आई मुस्कान पिछले दिनों वह अपने पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। लेकिन अब उनके पिता की तबीयत ठीक हो गई है। सलमान खान भी अपनी फिल्मों में व्यस्त हो चुके हैं। इसी बीच वह प्रेजिडेंट कप इंडिया 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में दिखे। यह एक टेनिस टूर्नामेंट है। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) ये खबर भी पढ़ें:अमीषा पटेल ने पुरानी एल्बम से शेयर की जन्मदिन की एक यादगार तस्वीर; एक्ट्रेस को गले लगाते दिखे सलमान खान मातृभूमि के बाद इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे नई फिल्म सलमान खान की फिल्म मातृभूमि जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा उनकी नई फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है। वह तेलुगु निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ अपकमिंग फिल्म करेंगे। इस फिल्म में नयनतारा सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। पहली बार सलमान खान नयनतारा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आ चुकी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टाइट सिक्योरिटी के बीच टेनिस टूर्नामेंट में पहुंचे सलमान, ओपनिंग सेरेमनी में की शिरकत; दिखा मस्ती भरा अंदाज #Bollywood #National #SalmanKhan #SalmanKhanViralVideo #PresidentCupIndia2026 #SubahSamachar