प्रयागराज : महापौर, डीएम, नगर आयुक्त और पीडीए वीसी जल निकासी में जुटे, हाईकोर्ट की सख्ती पर जागे अफसर

प्रयागराज में भारी बारिश के बाद शहर के वीआईपी और वीवीआईपी इलाकों में स्थित कॉलोनियों और घरों में पानी भरने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। बुधवार को जलभराव पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने अधिकारियों को अविलंब जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार को फिर उपस्थित होकर स्थित से अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जार्जटाउन, सिविल लाइंस, कटरा, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, रामबाग समेत कई स्थानों महापौर गणेश केरसवानी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा और पीडीए वीसी ऋषिराज ने निरीक्षण किया। जगह-जगह पंप लगाकर पानी की निकासी कराने की व्यवस्था कराई गई। हाईकोर्ट के एक जज के आवास के बाहर गली में पानी भर जाने के बाद अधिकारियोंके हाथपांवफूल गए।वहां पर जल निकासी कराने के बाद सफाई कराई गई और फिर चूने के छिड़काव किया गया। बृहस्पतिवार को स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : महापौर, डीएम, नगर आयुक्त और पीडीए वीसी जल निकासी में जुटे, हाईकोर्ट की सख्ती पर जागे अफसर #CityStates #Prayagraj #एसईओकीवर्ड:PrayagrajNews #प्रयागराजजलभराव #PrayagrajHeavyRain #प्रयागराजबारिश #AllahabadHighCourt #हाईकोर्टजलभराव #प्रयागराजवीआईपीइलाका #PrayagrajWaterlogging #SubahSamachar