VIDEO: धोनी की पत्नी साक्षी क्यों चर्चा में? इस जश्न ने जीता फैंस का दिल; रोहित से कहा- आप एकदम फिट दिख रहे हो
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 253 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया सात रन से जीत हासिल कर सकी। भारत की ओर से संजू सैमसन और शिवम दुबे की तूफानी पारी के बाद इंग्लैंड की ओर से जेकब बेथेल ने वन मैन आर्मी शो दिखाया। उन्होंने सेमीफाइनल जैसे दबाव वाले मैच में शानदार शतक जड़ा, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि, मुंबई के वानखेड़े में हुए इस मैच से ज्यादा चर्चा मैच को देखने पहुंचे मेहमानों की हो रही है। इस मैच को देखने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं। साक्षी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने जश्न से फैंस का दिल जीत लिया। इस रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 09:31 IST
VIDEO: धोनी की पत्नी साक्षी क्यों चर्चा में? इस जश्न ने जीता फैंस का दिल; रोहित से कहा- आप एकदम फिट दिख रहे हो #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #SubahSamachar
