Rewari News: लक्शीवाला धाम में षोडसी भंडारे में शामिल हुए संत
संवाद न्यूज एजेंसीरेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर के प्राचीन शिव मंदिर लक्शीवाला धाम परिसर में महंत प्रहलाद गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के उपलक्ष्य में षोडसी भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महंत पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन की अध्यक्षता उज्जैन से आए महामंडलेश्वर स्वामी ज्योति गिरी ने की। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत महंत परंपराओं के अनुसार धूणा पूजन, समाधि पूजन, महारुद्राभिषेक और हवन के साथ की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। लोक सेवा मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक ने भी संत-महंतों का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।महामंडलेश्वर स्वामी ज्योति गिरी महाराज ने कहा कि रेवाड़ी के लोगों में धर्म और संत-महंतों के प्रति गहरा सम्मान देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि यह भावना क्षेत्र के सुखद और उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उकार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन मंडली के कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 12:26 IST
Rewari News: लक्शीवाला धाम में षोडसी भंडारे में शामिल हुए संत #SaintsParticipatedInTheShodasiBhandaraAtLaxmiwalaDham #SubahSamachar
