Varanasi News: लाइसेंस के लिए नाविकों को अभी करना होगा और इंतजार, अवैध रूप से चल रहीं 3500 नावें
गंगा में संचालित हो रही अवैध नावों पर फिलहाल कोई रोक नहीं लग सकी है। न ही आने वाले कुछ दिनों में लगाम के आसार हैं। गंगा में 2500 से अधिक नावों को लाइसेंस अभी कुछ और दिन तक नहीं मिल सकेगा। आरटीओ की ओर से अभी तक सर्वेयर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। गंगा में 3500 अवैध नावें संचालित हो रही हैं। इनमें से 1217 का ही लाइसेंस है। 2024 तक नगर निगम की ओर से जारी किया गया है। 2025 से नावों को लाइसेंस देने की जिम्मेदारी आरटीओ को दी गई है। आरटीओ की ओर से नावों को लाइसेंस देने में देरी हो रही है। इसे भी पढ़ें;Cyber Crime: यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र का खोला खाता, 25 करोड़ का लिया लोन; एफआईआर दर्ज पहले सर्वे किया जाना है। इसके लिए सर्वेयरों की नियुक्ति की जानी है जो अभी तक नहीं हो सकी है। सर्वेयरों की नियुक्ति के बाद नावों का सर्वे होगा। इसके बाद लाइसेंस जारी करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। आरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नावों के लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 02:26 IST
Varanasi News: लाइसेंस के लिए नाविकों को अभी करना होगा और इंतजार, अवैध रूप से चल रहीं 3500 नावें #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar
