Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में सैफी और वंदना प्रथम
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज और इस्माईल नेशनल गर्ल्स पीजी कॉलेज ने संयुक्त रूप से हर कैनवास, उसकी कहानी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया। सैफी और वंदना गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अर्शी और इल्मा को मिला। हिफजा और जैस्मिन तृतीय स्थान पर रहीं। रूमा, सिमरन और प्राची यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समानता जैसे विषयों को प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. हिना यादव और ईशा शामिल थीं।कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नाजिमा इरफान ने बताया कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं और महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं।जागरूकता रैली निकालीकॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन कुटी ग्राम में बेटी बचाओ एवं नारी सम्मान व साइबर अपराध जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम अधिकारी निरलेप कौर और प्रो. रजनी श्रीवास्तव ने बालिकाओं के महत्व, महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और कौशल विकास से आत्मनिर्भरता पर जानकारी दी। निरलेप कौर ने जैविक खेती और प्रो. श्रीवास्तव ने हस्त-कौशल सिखाया। स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ का संदेश वाले पोस्टर और रूमाल बनाकर घर-घर वितरित किए। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं को साइबर अपराध के प्रकारों और बचाव के उपायों से अवगत कराया गया
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:11 IST
Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में सैफी और वंदना प्रथम #SaifiAndVandanaFirstInPaintingCompetition #SubahSamachar
