रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। 'रामायण' को बड़े लेवल पर बनाया गया है और अब एक्टर्स इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब हाल ही में हुए एक इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। होस्ट के कहने पर साई पल्लवी ने गाया भजन सोमवार को हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी गुलाबी साड़ी पहनकर इवेंट में पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान होस्ट सुमा ने उनसे गाना गाने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर और यश भी नजर आए। शुरुआत में साई थोड़ी झिझकती नजर आईं, लेकिन फिर उन्होंने पूछा कि क्या वह कोई भजन गा सकती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए भजन गाना शुरू कर दिया। साई पल्लवी पूरे सहज अंदाज में भजन गाती नजर आईं। उनके इस खास पल के वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगे। फैंस ने भी उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की। देखें वीडियो- #Suma అడిగితే నో చెప్పొచ్చుకానీ రాముడే అడిగితే సీతమ్మ కాదనలేదుగా #RanbirKapoor asks #SaiPallavi to singthen she 🤩 #Ramayana https://t.co/o1C5PVxBa5 — Taraq(Tarak Ram) (@tarakviews) October 20, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रामायण: प्री-रिलीज इवेंट में साई पल्लवी ने गाया सुरीला भजन, रणबीर भी आए नजर; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो #Bollywood #Entertainment #National #RanbirKapoor #RanbirKapoorRamayana #Ramayana #Ramayana2026 #RamayanaPreReleaseEvent #SaiPallavi #SaiPallaviSingingBhajan #SubahSamachar