Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी दबोचा, एक घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ सामना सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम जनता रोड पुवांरका के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। यह भी पढ़ें:West UP Weather:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में लूट का वांछित आरोपी दबोचा, एक घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार #CityStates #Saharanpur #SaharanpurPoliceEncounter #RobberyAccusedArrested #सहारनपुरमुठभेड़ #जनकपुरीथानापुलिस #लूटकाआरोपीगिरफ्तार #सहारनपुरपुलिसकार्रवाई #ढमोलानदीमुठभेड़ #हरदयालगिरफ्तार #SubahSamachar