Saharanpur: डायमंड शोरूम में मास्क लगाकर की चोरी, पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस पूरी घटना को एक चोर मास्क लगाकर अंजाम दिया था। कबाड़ी के वेश में रैकी की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तीन करोड़ के हीरे-सोने के आभूषण व 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की रात दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरी हुई थी। शोरूम के स्टोर मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोर शोरूम की दीवार काटकर अंदर घुसा था और कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीम का गठन किया था। यह भी पढ़ें:UP:सहारनपुर में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, सिंचाई विभाग में थे वरिष्ठ सहायक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Saharanpur: डायमंड शोरूम में मास्क लगाकर की चोरी, पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरचोरीमामला #डायमंडशोरूमचोरीखुलासा #कैरटलेनशोरूमलूट #पांचआरोपीगिरफ्तार #स्वाटटीमकार्रवाई #हीरेसोनेकेआभूषणबरामद #SaharanpurDiamondShowroomTheft #CaratlaneRobbery #PoliceArrestNews #JewelleryRecovery #SubahSamachar