Saharanpur: 1.50 करोड़ के डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, किसी और की जगह पर छिपा रखा था माल

सरसावा पुलिस ने डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त करने वाले नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.50 करोड़ रुपये का 10 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। नशा तस्कर ने गांव में ही ठेके पर जमीन ले रखी है, जिसमें कमरा बनाकर डोडा पोस्त छिपाकर रखता था। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 21 अप्रैल को सतीश कुमार निवासी मवींकला ने तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि गांव शेखूपरा स्थित जमीन को आरोपियों ने ठेके पर ले रखा है। वहां पर एक कमरे में संदिग्ध सामान रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां से पुलिस ने 30 कट्टों में चार क्विंटल 20 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद होने पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को नकुड़ रोड हाईवे पुल के पास से एक बंद पड़े भट्ठे से हरवीर सिंह निवासी गांव शेखूपुरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छह क्विंटल दो किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों बरामदगी मिलाकर 10 क्विंटल 22 किलो हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त करता है, जिससे अच्छा मुनाफा मिल जाता है। अपने गांव में कुछ जमीन ठेके पर ले रखी है। वहां पर एक कमरा है, जिसमें डोडा पोस्त छिपाकर रखते थे। इसके अलावा भी अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखता था। पुलिस पहले ही एक ठिकाने से नशा बरामद कर चुकी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Saharanpur: 1.50 करोड़ के डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, किसी और की जगह पर छिपा रखा था माल #CityStates #Saharanpur #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #SubahSamachar