UP: 'हाथ मत लगाना, इतनी हिम्मत नहीं तुम्हारी', महिला थानाध्यक्ष के छूते ही भड़कीं सांसद इकरा हसन; वीडियो वायरल

सपा सांसद इकरा हसन ने मंगलवार को सहारनपुर में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में धरनादिया। सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने से नाराज सांसद ने पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया और कहा कि जब तक सभी कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी बीच महिला थाना प्रभारी के छूने पर सांसद नाराज हो गईं और कहा, “हाथ मत लगाइए, इतनी हिम्मत नहीं है आपकी। डीआईजी से मिलने पहुंचीं थीं सांसद कैराना सांसद इकरा हसन शामली के जसाला गांव में मोनू कश्यप की मौत के मामले में मृतक की मां को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक से मिलने पहुंची थीं। महिला ने अपने बेटे की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी।सांसद का आरोप है कि पुलिस उप महानिरीक्षक ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसी बात कही जिससे पीड़िता रोते हुए कार्यालय से बाहर निकल गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें:Meerut:गंगानगर में कॉलेज हॉस्टल के पीछे मिली छात्रा की लाश, चेहरे पर चोट से पहचान मुश्किल, मचा हड़कंप

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'हाथ मत लगाना, इतनी हिम्मत नहीं तुम्हारी', महिला थानाध्यक्ष के छूते ही भड़कीं सांसद इकरा हसन; वीडियो वायरल #CityStates #Saharanpur #इकराहसनधरना #कैरानासांसदविवाद #जसालामामला #मोनूकश्यपहत्याकांड #सहारनपुरपुलिसकार्रवाई #सपाकार्यकर्तागिरफ्तारी #कोतवालीसदरबाजारधरना #पुलिससेनोकझोंक #SubahSamachar