Gurugram News: सुरक्षा ताक पर...सोसाइटी की दीवार जमींदोज
सेक्टर-85 की ओरिस एस्टर सोसाइटी का मामला, गंगा बिल्डर के निर्माण कार्य पर लापरवाही के आरोपनंबर गेम - 30 से 35 पेड़ गिरेसंवाद न्यूज एजेंसीबादशाहपुर। सेक्टर-85 स्थित ओरिस एस्टर सोसाइटी के पास चल रहे गंगा बिल्डर के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल से सटी सोसाइटी की करीब 500 से 700 फीट लंबी दीवार अचानक जमींदोज हो गई। इससे करीब 30 से 35 पेड़ गिर गए। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग पाइपलाइन और सोसाइटी का हरित क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालांकि, घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।स्थानीय निवासियों के अनुसार, गंगा बिल्डर द्वारा निर्माण स्थल और सोसाइटी के बीच सुरक्षा के लिहाज से रिटेनिंग वॉल नहीं बनाई गई थी। निर्माण स्थल पर चल रहे बेसमेंट खुदाई के कारण मिट्टी धंसने से दीवार गिर गई। सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए का कहना है कि दीवार से करीब 25 से 30 फीट दूरी पर सोसाइटी की इमारत बनी हुई है, जिसमें सैकड़ों निवासी रह रहे हैं। इससे उनकी जान पर खतरा बन गया है। इस दौरान सोसाइटी परिसर में भी दरारें पड़ गई हैं। नीचे बेसमेंट होने के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।सरकारी सड़क को भी खोदने का आरोपसोसाइटी के निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सरकारी सड़क को भी खोद दिया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में मिट्टी धंसने और हरित क्षेत्र क्षतिग्रस्त होने से निवासियों में नाराजगी है।लापरवाही पर तुरंत लिया जाएं संज्ञानदीवार के गिर जाने से सोसाइटी परिसर में फर्श पर भी दरारें पड़ गई हैं और इस निर्माण स्थल की ओर सोसाइटी का परिसर भी धंस गया है। तुरंत मरम्मत कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। -नरेश ढांडा, आरडब्ल्यूए अध्यक्षतुरंत इस दीवर को ठीक किया जाना चाहिए, जिससे सोसाइटी में रह रहे लोग आराम की सांस ले सके। यह बड़ी लापरवाही है, अगर अब संज्ञान नहीं लिया तो बड़ा हादसा हो सकता है। -रवि यादव, पार्षद, वार्ड- 19 और सोसाइटी निवासीनिर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह दीवार गिर गई । निर्माण स्थल और सोसाइटी के बीच रिटेनिंग वॉल नहीं बनने से यह हादसा हुआ है। -आरके शर्मा, सोसाइटी निवासी दीवार गिरने से इमारत और पार्किंग के फर्श पर दरारें बन गई हैं, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है कि कही ये दरारें इमारत तक न पहुंच जाएं। - मनमोहन सिंह कुकरेजा, सोसाइटी निवासीमानसून आने वाला है जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस पर त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता है, जिससे की किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। - डीएस नरवाल, सोसाइटी निवासीसोसाइटी का हरित क्षेत्र पूरी तरह खराब हो गया है और यहां लगे करीब 30-35 पेड़ गिर चुके हैं। -अनिल निझावन, सोसाइटी निवासी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 16:56 IST
Gurugram News: सुरक्षा ताक पर...सोसाइटी की दीवार जमींदोज #SafetyCompromised...SocietyWallCollapses. #SubahSamachar
