सबका साथ, सबका विकास वेबिनार: पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित, जानें शिक्षा-रोजगार समेत किन मुद्दों पर होगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सबका साथ, सबका विकास: जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस वेबिनार का उद्देश्य बजट में घोषित योजनाओं और नीतियों को जमीन पर लागू करने के लिए सरकार, उद्योग जगत और विशेषज्ञों के बीच संवाद को मजबूत करना है। इस वेबिनार में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न सत्रों में शिक्षा से रोजगार तक की राह को मजबूत करने, नए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर विचार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। वेबिनार में किन विषयों पर चर्चा होगी कार्यक्रम के दौरान एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स जैसे रचनात्मक क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही कंटेंट क्रिएटर लैब विकसित करने और नए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों और नए आयुष संस्थानों की स्थापना से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। ये भी पढ़ें-न्यायिक हिरासत में युवक की मौत:परिवार ने शव लेने से किया इनकार, पुलिस पर बेरहमी और जातिवादी उत्पीड़न का आरोप पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को लेकर क्या योजना है वेबिनार में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसमें सतत पर्यटन मार्गों के विकास, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विस्तार और विरासत पर्यटन को मजबूत करने जैसे विषय शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य पर्यटन के जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। कार्यक्रम का ढांचा कैसा होगा कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद ब्रेकआउट सत्रों में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग चर्चा होगी। अंत में समापन सत्र में इन चर्चाओं के निष्कर्ष और आगे की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। छात्र और शिक्षक इस वेबिनार से कैसे जुड़ सकेंगे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों से अपील की है कि वे छात्रों और शिक्षकों को इस वेबिनार से जोड़ें। छात्र और शिक्षक इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे। यह वेबिनार वेबएक्स, यूट्यूब, फेसबुक और एक्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 05:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सबका साथ, सबका विकास वेबिनार: पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित, जानें शिक्षा-रोजगार समेत किन मुद्दों पर होगा फोकस #IndiaNews #National #PmModi #SabkaSaathSabkaVikas #IndiaPolicyWebinar #SkillDevelopmentIndia #EducationReform #TourismDevelopment #GovernmentInitiatives #YouthEmployment #DigitalGovernance #BudgetImplementation #SubahSamachar