Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटना का शिकार हो गया।समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिकरूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया।हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। उड़ान के दौरान अचानक कटा संपर्क बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस कीसमाचार एजेंसी-TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया। ये भी पढ़ें-West Asia:ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने US के साथ बातचीत से इनकार किया, कहा- भरोसे का स्तर शून्य पर है यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 07:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत #World #International #SubahSamachar