Explainer: भारत का सबसे बड़ा ईंधन सप्लायर खुद क्यों तेल आयात पर निर्भर हुआ, यूक्रेन युद्ध से कितना नुकसान?
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू हुए अब चार साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस जंग में अब तक रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा भी कर लिया है। हालांकि, जैसे-जैसे युद्ध के दिन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे रूस की कब्जे वाले इलाकों में नियंत्रण छूटने की बातें भी सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं रूस को सैनिकों और जरूरी आपूर्तियों का भीषण नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूस की रिफाइनरियों पर हुए यूक्रेन के हमलों ने मॉस्को को भारी नुकसान पहुंचाया और ऊर्जा जरूरतों के लिए उसे निर्भर बना दिया है। स्थिति इतनी खराब है कि रूस को भारत की एक निजी रिफाइनरी- नायरा एनर्जी से तेल आयात कराना पड़ रहा है। इतना ही नहीं एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस को अपने सैनिकों के स्तर पर भी काफी नुकसान हुआ है और उसके करीब चार गुना जवान इस युद्ध में मारे जा चुके हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 01:16 IST
Explainer: भारत का सबसे बड़ा ईंधन सप्लायर खुद क्यों तेल आयात पर निर्भर हुआ, यूक्रेन युद्ध से कितना नुकसान? #World #International #RussiaUkraineWar #RussiaLosses #UkraineLosses #MoscowHitByUkraine #FuelRationing #RussiaOilImportFromIndia #RussiaFuelCrisis #UkraineInfrastructure #UkraineEnergyCrisis #ExplainedNews #SubahSamachar
