Ambala News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

अंबाला। ग्रामीण सफाई कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष जय किशन व राज्य महासचिव जसविंदर परोचा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपा। जिले के सभी छह ब्लॉकों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन के बीच शाम 6 बजे पानीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी और पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार के साथ कर्मचारियों की अहम बैठक तय हुई है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि इस बैठक के निर्णय के बाद ही आगे की रणनीति साफ होगी। प्रदर्शन के दौरान बराड़ा खंड से शीशपाल, साहा से कर्मवीर और नारायणगढ़ से रोहतास सहित काफी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अंबाला पहुंचे सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि हक की लड़ाई में एकता ही सबसे बड़ा हथियार है। जब तक सरकार अधिसूचना जारी नहीं करती, आंदोलन थमेगा नहीं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन #RuralSanitationWorkersSubmittedAMemorandumToTheMinister. #SubahSamachar