महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर रुपाली गांगुली नाराज, बोलीं- उन्हें नहीं चाहिए था कि हम संसद में आएं….
सीरियल अनुपमा से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री रुपाली गांगुली कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं। हाल ही में जब संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका तो इसे लेकर एक्ट्रेस काफी नाराज आईं। उनका मानना है कि यह बिल देश की महिलाओं का हक था। विस्तार से जानिए इस मुद्दे पर रुपाली ने क्या कहा रुपाली का मानना है कि महिलाओं का हक छीना गया एक देश जिसमें मां दुर्गा की पूजा होती है, जहां हम नारी को शक्ति मानते हैं। हमारे परिवार को एक औरत अेकेले संभालती है। उसी देश में तीस साल से महिला आरक्षरण बिल पेंडिंग है। जब इस बिल को लेकर वोट देने की बात आई तो कुछ लोगों ने ना कह दिया। उन्हें नहीं चाहिए था कि हम औरतें संसद में आएं। रुपाली गांगुली आगे कहती हैं, यह सिर्फ एक बिल नहीं था, ये हमारा हक था। ये हमारा अधिकार था। लेकिन उन्होंने हाथ उठाकर हमारा अधिकार ठुकरा दिया। View this post on Instagram A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly) अपने सीरियल का उदाहरण देती हैं रुपाली महिलाओं के लिए भी रुपाली गांगुली ने कैप्शन में एक मैसेज लिखा है। वह लिखती हैं, अनुपमा ने जिंदगी में बहुत बार सुना है कि तुम सिर्फ घर संभालो। और कल संसद में भी 70 करोड़ औरतों को यही सुनाया गया। हम औरतें भूलती नहीं हैं। हम माफी भी जल्दी नहीं देती हैं। और हम वोट करना भी जानते हैं। इस तरह से रुपाली गांगुली ने संसद में बैठे सांसदों और राजनैतिक पार्टियों को कड़ा संदेश दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:21 IST
महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर रुपाली गांगुली नाराज, बोलीं- उन्हें नहीं चाहिए था कि हम संसद में आएं…. #Television #National #RupaliGanguly #WomenReservationBill #WomenReservationBillScenario #RupaliGangulySerial #AnupamaSerial #SubahSamachar
