UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच
जयपुर से हरिद्वार जा रही एक टूरिस्ट स्लीपर बस में सफर कर रहे 26 यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बड़े हादसे से कम नहीं था। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौराला थानाक्षेत्र में दादरी गांव के पास बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने खतरे को भांपते हुए बिना एक पल गंवाए बस सड़क किनारे रोक दी और परिचालक के साथ मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। यह भी पढ़ें:UP:चौकी के पास हुई मुठभेड़, महिला सिपाही से लूट समेत 34 मामलों में वांछित था महताब, दरोगा भी घायल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 11:17 IST
UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #दौराला #स्लीपरबसमेंआग #दिल्लीदेहरादूनहाईवे #दादरीगांव #बसहादसा #चालककीसूझबूझ #26यात्री #फायरब्रिगेड #हाईवेजाम #SubahSamachar
