Rudraprayag Accident: तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की एक्सयूवी, पांच यात्री थे सवार

रुद्रप्रयाग में सुबह चारधाम यात्रियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार मेंबंगाल के पांच यात्री सवार थे। एसडीआरएफ ने यात्रियों को खाई से निकाला। जानकारी के अनुसार,जिला कंट्रोल रूम सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरा है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा एवं कोतवाली अगस्त्यमुनि से पुलिस बल आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा 108 आपातकालीन सेवा को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (वाहन संख्या यूपी16-डीके0856) था, जिसमें कुल पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। वाहन नदी किनारे पानी में फंस गया था, जिसके बादरेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी पांचों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Haridwar:कांवड़ यात्री को गोली मरने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार,हाईवे पर विवाद के दौरान हुई थी वारदात

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 08:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag Accident: तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की एक्सयूवी, पांच यात्री थे सवार #CityStates #Dehradun #Rudraprayag #Uttarakhand #RudraprayagAccident #CarAccident #Accident #RoadAccident #BengalToKedarnath #Tilwara #SubahSamachar