Dehradun News: आरटीई की दूसरी लॉटरी लटकी, मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को घेरा
शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत दाखिले की दूसरी लॉटरी अब तक न खोले जाने पर जन संघर्ष मोर्चा ने कड़ी नाराजगी जताई। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शिक्षा विभाग और विभागीय मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस लेटलतीफी के कारण प्रदेशभर के सैकड़ों गरीब बच्चे चालू शैक्षिक सत्र में प्रवेश से वंचित हैं।अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि आरटीई के तहत दूसरी लॉटरी आमतौर पर जुलाई माह में निकाल दी जाती है। विडंबना यह है कि इस बार अगस्त का पहला सप्ताह बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। नेगी ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं इस वर्ष प्रवेश पाने से चूक जाएंगे, वे आयु सीमा के सख्त नियमों के चलते अगले साल की प्रवेश प्रक्रिया से खुद ही बाहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को स्वयं इसकी पैरवी कर तत्काल समाधान निकालना चाहिए। वहीं, बच्चों के भविष्य को लेकर संगठन जल्द ही शासन के अधिकारियों से भी वार्ता करेगा। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह और संगठन के ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 21:46 IST
Dehradun News: आरटीई की दूसरी लॉटरी लटकी, मोर्चा ने शिक्षा मंत्री को घेरा #RTE'sSecondLotteryIsOnHold #MorchaSurroundsEducationMinister #SubahSamachar
