RSSB 4th Grade DV: राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, देखें तारीख और समय

RSSB 4th Grade DV 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी (4th ग्रेड) भर्ती परीक्षा 2024-25 के सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह जानकारी उम्मीदवारों के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। ध्यान दें,जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होना होगा। यह चरण उनके भर्ती में अंतिम निर्णय के लिए बहुत जरूरी है। बोर्ड ने साफ कहा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह अनिवार्य है। अगर कोई उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। इन तारीखों पर होगा दस्तावेज सत्यापन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024-25 के सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का शेड्यूल जारी किया है। यह प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के अनुसार तय दिन और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और स्थान है महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, तोपदड़ा, अजमेर। उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे ताकि उनकी पात्रता और दस्तावेजोंकी सही जांच हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 12:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




RSSB 4th Grade DV: राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, देखें तारीख और समय #GovernmentJobs #National #SubahSamachar