RS Election Controversy: चुनाव आयोग नहीं पहुंची कांग्रेस, RSS की ड्रेस लेकर विरोध करने पहुंची यूथ कांग्रेस
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में बुधवार को भोपाल में प्रस्तावित कांग्रेस का कार्यक्रम ऐनवक्त पर रद्द हो गया। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि सुबह 11 बजे निर्वाचन आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी, लेकिन तय समय पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वहां नहीं पहुंचा। हालांकि, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ आरएसएस की ड्रेस भी लेकर पहुंचे। उनका आरोप था कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन आरएसएस के इशारे पर रद्द कराया गया है। इसलिए बदला कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं के अनुसार, दिल्ली में दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात का कार्यक्रम तय होने के कारण भोपाल में प्रस्तावित शिकायत और प्रदर्शन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वहीं, रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस नेताओं के उपवास कार्यक्रम की तैयारी की गई। ये भी पढ़ें-सीएम बोले- पीएम मोदी ने सेवा, सुशासन और सुरक्षा के नए कीर्तिमान बनाए, कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस की घोषणा और जमीनी हकीकत में दिखा फर्क मंगलवार शाम को कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी कि निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी आयोग पहुंचने की बात कही थी, लेकिन तय समय पर कोई बड़ा नेता वहां नहीं पहुंचा। आयोग कार्यालय के बाहर केवल दो विधायक कुछ देर के लिए पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने के बाद लौट गए। इससे कांग्रेस की अंदरूनी रणनीति और समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। देर रात तक चला था विरोध प्रदर्शन मंगलवार को मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर देर रात तक धरना दिया था। पार्टी नेताओं ने फैसले को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए विरोध दर्ज कराया था। अधिकारियों द्वारा बातचीत का आश्वासन दिए जाने के बाद रात करीब 11:30 बजे धरना समाप्त किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 09:04 IST
RS Election Controversy: चुनाव आयोग नहीं पहुंची कांग्रेस, RSS की ड्रेस लेकर विरोध करने पहुंची यूथ कांग्रेस #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #SubahSamachar
