Rohtak News: बिना ओटीपी और लिंक भेजे खाते से निकाले 95,000 रुपये
रोहतक। बाबरा मोहल्ले की झीमरो वाली गली के युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी व लिंक के ही दो बार में 95,000 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिवकुमार ने बताया कि उसका महेंद्रा कोटक बैंक में खाता है। 29 मई को उसके खाते से एक बार 45,000 और दूसरी बार 50,000 रुपये निकल गए। उसने बैंक में जाकर पूछा तो पता चला कि साइबर ठगी हुई है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 18:08 IST
Rohtak News: बिना ओटीपी और लिंक भेजे खाते से निकाले 95,000 रुपये #Rs95 #000WithdrawnFromAccountWithoutSendingOTPAndLink #SubahSamachar
