Solan News: अश्वनी खड्ड पेयजल योजना के फिल्ट्रेशन सिस्टम पर खर्च होंगे 47.10 लाख
नए यूवी सेटलर लगेंगे, अभी शहर में है पेयजल किल्लत, अश्वनी से भी नहीं रहा पूरा पानी बरसात के दौरान भी रहती है दिक्कत, गंदा पानी आता है योजना सेसंवाद न्यूज एजेंसी सोलन। शहर की प्रमुख पेयजल योजना अश्वनी खड्ड के फिल्ट्रेशन सिस्टम की मरम्मत और रखरखाव पर जल शक्ति विभाग 47.10 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर के तहत दो यूवी प्लांट की मरम्मत के साथ तीन साल तक उनका रखरखाव भी किया जाएगा।अश्वनी खड्ड पेयजल योजना से सोलन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना करीब 2.5 से 3 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। इस योजना से मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र और सपरून के इलाकों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में स्थापित यूवी सिस्टम का सुचारू संचालन जरूरी है। यूवी तकनीक पानी में मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीवों को निष्क्रिय करने में मदद करती है।टेंडर के तहत दोनों यूवी प्लांट की मरम्मत, नियमित जांच और उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा। पानी की किल्लत के बीच फिल्ट्रेशन सिस्टम में खराबी आने से कई क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे में प्लांट की मरम्मत और नियमित रखरखाव से इसकी कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से आमंत्रित टेंडर में भाग लेने वाले ठेकेदारों को 94,250 रुपये की ईएमडी जमा करवानी होगी। एजेंसी को ठेका आवंटित होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।कोटअश्वनी पेयजल योजना के फिल्ट्रेशन सिस्टम की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी को ठेका आवंटित होते ही काम शुरू होगा। इससे प्लांट की कार्यक्षमता बनाए रखने और पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। - ऐन सिंह, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, सोलन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 17:52 IST
Solan News: अश्वनी खड्ड पेयजल योजना के फिल्ट्रेशन सिस्टम पर खर्च होंगे 47.10 लाख #Rs47.10LakhWillBeSpentOnTheFiltrationSystemOfTheAshwaniKhadDrinkingWaterScheme. #SubahSamachar
