RRC Vacancy 2026: स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी इस लिंक से भरें फॉर्म
RRC Central Railway Recruitment: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), सेंट्रल रेलवे आज स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस भर्ती में लेवल-2 के 2 पद और लेवल-1 के 10 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 12 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है, इसलिए उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। कौन कर सकता है आवेदन लेवल-2 पद: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है और कुल 50% अंक होने चाहिए। वहीं, SC/ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों की शर्त लागू नहीं होगी। इसके अलावा, 10वीं पास के साथ अप्रेंटिसशिप पूरी करने वाले या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। लेवल-1 पद: उम्मीदवार का 10वीं पास, ITI पास या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होना जरूरी है। NCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। आवेदन शुल्क श्रेणी आवेदन शुल्क शुल्क वापसी का प्रावधान सामान्य (UR) और अन्य उम्मीदवार 500 लिखित परीक्षा में शामिल होने पर 400 (बैंक शुल्क काटकर) वापस किए जाएंगे SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, अल्पसंख्यक और EBC उम्मीदवार 250 लिखित परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस (बैंक शुल्क काटकर) वापस कर दी जाएगी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 11, 2026, 17:07 IST
RRC Vacancy 2026: स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी इस लिंक से भरें फॉर्म #GovernmentJobs #National #Rrc #SubahSamachar
