RRB JEE Answer key: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
RRB JEE Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा 2026 की उत्तरकुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह कदम उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने 2585 पदों वाली इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था और अपने उत्तरों की जांच करना चाहते हैं। अब उम्मीदवार अपनी आधिकारिक RRB रीजनल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यक होने पर गलत उत्तरों पर आपत्ति (objection) दर्ज कर सकते हैं। 2500 पदों पर होगी भर्ती रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) की यह भर्ती 2500 से अधिक पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी CBT-1 लिखित परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने प्रश्न, प्रतिक्रियाएं और उत्तरकुंजी 5 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से ऑनलाइन देख सकते हैं। वेबसाइटों पर उत्तरकुंजी चेक करने का लिंक 5 मार्च से 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति हो, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 14:30 IST
RRB JEE Answer key: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति #Education #National #SubahSamachar
