Ambala News: आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन शिष्टाचार, 11 पकड़े

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर में अवैध रूप से घुसकर उपद्रव करने के आरोप में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ये 11 व्यक्ति बिना किसी वैध कारण या अनुमति के रेलवे स्टेशन के प्रतिबंधित क्षेत्रों में घूम रहे थे। परिसर में इन्होंने यात्रियों के साथ अभद्रता कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा । मौके पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी 11 उपद्रवियों को दबोच लिया। गंभीर श्रेणी के 4 आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य 7 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा गया। आरपीएफ प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे परिसर कोई सार्वजनिक पार्क नहीं है, जहां कोई भी आकर अनुशासन भंग करे। रेलवे अधिनियम के तहत अवैध प्रवेश और उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन की मर्यादा बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ को दें। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन शिष्टाचार, 11 पकड़े #RPFLaunches'OperationShishtachar';11Apprehended. #SubahSamachar