UP: प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग की वजह से कई ट्रेनों के रूट बदले, यात्रियों को परेशानी; समय पर भी असर
Varanasi News: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य कराए जाने के चलते वाराणसी और बनारस होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ ट्रेनों का ठहराव भी प्रभावित हुआ है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, निवाड़ी-जट डुमरी स्टेशन के बीच 23 और 24 अप्रैल को बनारस-पटना एक्सप्रेस को बनारस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। वहीं, 22 और 25 अप्रैल को यही ट्रेन बक्सर और बिहटा स्टेशनों के बीच 30 मिनट नियंत्रित गति से चलाई जाएगी, जिससे इसके समय पर असर पड़ सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:50 IST
UP: प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग की वजह से कई ट्रेनों के रूट बदले, यात्रियों को परेशानी; समय पर भी असर #CityStates #Varanasi #Railway #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
