Gurugram News: धंसी सड़क ठीक करने के लिए रूट किया डायवर्ट
बसई रोड कृष्णा नगर गली नंबर-1 के सामने धंसी, सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई गईअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। बसई रोड धंसने के बाद नगर निगम ने उसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। इस कारण बसई की ओर से आने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। निर्माण स्थल से 200 मीटर पहले ही आने वाले वाहनों को डायवर्ट करके दूसरे मार्ग से निकाला जा रहा है। बुधवार को इंजीनियरिंग विंग की टीम ने ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण भी किया। तीन दिन पहले बसई रोड पर कृष्णा नगर गली नंबर-1 के सामने सड़क धंस गई थी। सड़क पर बैरिकेड लगा दिए गए। लोगों का कहना है कि गड्ढा छोटा था, लेकिन यह बढ़ सकता है। नगर निगम के अनुसार, पुराने शहर के अर्जुन नगर, लक्ष्मी गार्डन, चार मरला, शिवाजी नगर, राम नगर समेत अन्य क्षेत्रों की मुख्य सीवर लाइन बसई से होते हुए धनवापुर सीवर शोधन संयंत्र तक जाती है। नगर निगम के अनुसार सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क धंसी है।तीन बार पहले भी धंस चुकी है सड़क बसई रोड इससे पहले भी तीन बार सीवर लाइन के कारण धंस चुकी है। पहले मनोहर नगर स्थित डाकघर के सामने धंसी थी। इसके बाद हीरो एजेंसी के पास पिछले साल सड़क धंस गई थी। वहीं, शिवमूर्ति चौक के पास भी सड़क धंस चुकी है। अब चौथी बार हीरो एजेंसी से करीब 200 मीटर दूर सड़क धंसी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि सीवर लाइन को जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।-----------------------------बसई रोड पर धंसी सड़क को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते वाहनों को गति देने के लिए रूट का डायवर्जन किया गया है। निर्माण कार्य चल रहा है इसे दो दिन के भीतर ठीक करने का लक्ष्य है। - तुषार यादव, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम गुरुग्राम
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:04 IST
Gurugram News: धंसी सड़क ठीक करने के लिए रूट किया डायवर्ट #RouteDivertedToRepairSunkenRoad #SubahSamachar
